फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Slip reached the house of 22 lakh voters in four days

चार दिन में 22 लाख मतदाताओं के घर पहुंची पर्ची

Fri, 14 Jan 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Slip reached the house of 22 lakh voters in four days
वाराणसी। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के चार दिन में जिले भर के 22 लाख मतदाताओं तक बीएलओ पहुंचे और मतदाता पर्ची भी सौंपी। इससे मतदाता अपने नाम, पता सहित अन्य जानकारी की त्रुटियों को समझ सकेंगे। समय रहते उसमें सुधार भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले चार-पांच विधानसभा चुनावों की स्थिति का आकलन करें तो जिले का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से आगे नहीं बढ़ सका है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जिला प्रशासन का पूरा जोर है। यही वजह है कि मतदाता फोटो पर्ची का ट्रायल शुरू किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार एक माह तक नाम सुधार और जुड़वाने का कार्य चलेगा। इसी बीच बीएलओ घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाताओं का नाम सूची में है या नहीं। तीन लाख 29 हजार 215 मतदाताओं में से अब तक 22 लाख 34 हजार 741 तक मतदाता फोटो पर्ची पहुंच चुकी है। हालांकि शेष सात लाख 94 हजार को भी पर्ची सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed