फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sixteen lakh rupees stole breaking glass of car in bhadohi

भदोही में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 16 लाख की चोरी

Fri, 20 Apr 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 20 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sixteen lakh rupees stole breaking glass of car in bhadohi
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही में उच्चकों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 16 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बैंक के साथ सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन


औराई थानाक्षेत्र के खमरिया निवासी कालीन निर्यातक जफर महमूद ने शुक्रवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक से 16 लाख रुपये निकाले। रुपयों से भरा बैग उन्होंने कार की पिछली सीट पर रखा था।
विज्ञापन


एक बजे नमाज का वक्त होने पर वह अजिमुल्लाह चौराहे पर कार खड़ी मस्जिद में चले गए। इस बीच बाइक सवार दो उचक्के शीशा तोड़कर रुपये लेकर भाग निकले। उधर, करीब 25 मिनट बाद नमाज से लौटने पर व्यवसायी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को देखा पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल भी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंचे और जांच की।


उन्होंने मेनरोड और स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed