{"_id":"5ada289b4f1c1b62098b5a39","slug":"sixteen-lakh-rupees-stole-breaking-glass-of-car-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 16 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 16 लाख की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही में उच्चकों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 16 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बैंक के साथ सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।
औराई थानाक्षेत्र के खमरिया निवासी कालीन निर्यातक जफर महमूद ने शुक्रवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक से 16 लाख रुपये निकाले। रुपयों से भरा बैग उन्होंने कार की पिछली सीट पर रखा था।
एक बजे नमाज का वक्त होने पर वह अजिमुल्लाह चौराहे पर कार खड़ी मस्जिद में चले गए। इस बीच बाइक सवार दो उचक्के शीशा तोड़कर रुपये लेकर भाग निकले। उधर, करीब 25 मिनट बाद नमाज से लौटने पर व्यवसायी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उनकी सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को देखा पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल भी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
उन्होंने मेनरोड और स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा।