फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   six women injured in fight for land dispute at ghazipur

यूपी के गाजीपुर में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं पर लाठी से हमला, छह घायल

Tue, 04 Dec 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
six women injured in fight for land dispute at ghazipur
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में  भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर बेरहमी से लाठी से वार किया। घटना में छह महिलाएं घायल हो गईं। इस मामले में एक पक्ष ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई  है। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।  हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन


दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद (अतरौला) गांव निवासी मनोज राजभर का इसी गांव के एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा है। शाम को एक पक्ष द्वारा खेत पर कब्जा करने के दौरान मनोज राजभर के पक्ष के लोग वहां पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। इस पर कब्जा करने के लिए पहुंचने वाले पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा से मारकर दूसरे पक्ष की माधुरी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, ममता देवी तथा भेलिया देवी को घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मनोज राजभर की तरफ से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed