फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six wards not made smart in varanasi budget was 27 crore rupees

Varanasi News: समय रहते Smart नहीं बन पाए छह वार्ड, 27 करोड़ रुपये का था बजट, टल गया लोकार्पण

Wed, 28 Feb 2024 08:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 08:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में लैकफेड की लापरवाही से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची से इस काम को अंतिम समय में बाहर किया गया। पहले इस काम को पूरा करने की समय सीमा अगस्त 2023 थी। बाद में इसे बढ़ाकर दिसंबर 2023 किया गया लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Six wards not made smart in varanasi budget was 27 crore rupees
पान दरीबा की बदहाल गली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी गलियों से देश और दुनिया को रिझाने वाली पुरानी काशी के छह वार्ड लाख प्रयास के बाद भी तय समय सीमा में स्मार्ट नहीं बन पाए। लैकफेड की लापरवाही से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची से इस काम को अंतिम समय में बाहर किया गया। 27 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना को दिसंबर 2023 में ही पूरा होना था।

विज्ञापन


परियोजना की लेटलतीफी और पीएम के लोकार्पण सूची से परियोजना के बाहर होने के बाद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने लैकफेड के अधिशासी अभियंता को निलंबन की चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फिलहाल, अभियंता पर कार्रवाई के लिए शासन को भी पत्र भेज दिया गया है। पर्यटन विभाग की इस योजना में लैकफेड ही कार्यदायी संस्था है।
विज्ञापन


बनारसी पान और लकड़ी के खिलौने तैयार करने वाले कारीगरों की कला को विख्यात करने के लिए पर्यटन विभाग ने पान दरीबा, चेतगंज-1 व 2, पियरीकला 1 व 2 और हबीबपुरा वार्ड के विकास के लिए बजट जारी किया था। काशी के इन छह वार्डों को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की योजना के तहत काम कराना था। यहां गलियों के सौंदर्यीकरण के लिए चौका हटाकर सीसी रोड बनाई जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल पत्थर से इन गलियों को सजाया जाएगा और सोलर लाइट से इसे चकाचौंध किया जाएगा। पहले इस काम को पूरा करने की समय सीमा अगस्त 2023 थी। बाद में इसे बढ़ाकर दिसंबर 2023 किया गया लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ। पीएम मोदी के आगमन से पहले समीक्षा बैठक में आधे अधूरे काम की जानकारी पर कार्रवाई शुरू की गई है।

20 से 30 फीसदी तक काम अधूरा

पर्यटन विभाग की ओर से नियुक्त कार्यदायी संस्था यूपी राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को बड़ी पीयरी, चेतगंज और पान दरीबा के दो-दो वार्ड का सुंदरीकरण कराना था। इसमें गलियों में चौके बिछाने थे। सीवर का काम बाद में जुड़ा। प्रकाश, साइनेज, पार्क सुंदरीकरण व पाथवे, पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच, सोलर लैंप लगाए जाने थे। इसमें चेतगंज-1, हबीबपुरा में 30 फीसदी, चेतंगज-2 , पियरीकला-2, पानदरीबा में 25 फीसदी और चेतगंज-1 व पियरीकला-1 में 20 फीसदी काम अधूरा है।

वार्डों में होने वाले काम और बजट
हबीबपुर वार्ड 4.88
चेतगंज वार्ड-1 4.69
चेतगंज वार्ड-2 3.50
पियरी कला वार्ड-1 4.87
पियरी कल वार्ड-2 4.50
पान दरीबा वार्ड 4.87
बजट करोड़ रुपये में  

बोले अधिकारी
मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने कहा कि फरवरी महीने में परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान पर्यटन विकास के काम में लेट लतीफी की जानकारी मिली थी। कार्यदायी संस्था लैकफेड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया गया है। शासन को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। वार्डों के काम जल्द पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed