फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six players of Sunbeam Varuna won gold in district level ring tennis.

Varanasi News: जिलास्तरीय रिंग टेनिस में सनबीम वरुणा के छह खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Six players of Sunbeam Varuna won gold in district level ring tennis.
रिंग टेनिस एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता शनिवार को सनबीम स्कूल वरुणा में खेली गई। शनिवार को दो वर्गों के मुकाबले खेले गए। वाराणसी रिंग टेनिस एसोसिएशन की अध्यक्ष मनीषा रानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग-अलग आयुवर्ग में अंडर-11, 13, 15, 19 और सीनियर वर्ग में खेली जा रही है। पांच वर्ग में खेली जा रही प्रतियोगिता में जिले 230 खिलाड़ी अलग अलग वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजन सचिव ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता 1 से 3 मई तक खेली जाएगी। अंडर–19 बालक (युगल) अक्षत शाह और शुभम जायसवाल की जोड़ी ने देव कुमार और श्रेयांश जायसवाल को हराकर विजेता बने। बालिका वर्ग के युगल मुकाबले में श्रेया यादव और अन्वी कश्यप की जोड़ी ने अरुंता यादव और आराध्या चौरसिया की जोड़ी को हराकर विजेता बने।
विज्ञापन

अंडर–19 के मिश्रित युगल में शुभम जायसवाल, आयुषी सिंह की जोड़ी ने श्रेयांश जायसवाल और अन्वी कश्यप की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भारतीय रिंग टेनिस एसोसिएशन के उपध्यक्ष हर्ष माधोक ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। विशिष्ट अतिथि शम्स तबरेज़ ‘शंपू’, प्रकाश सिंह मौजूद रहे। संचालन नीलेश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीनियर पुरुष वर्ग में आदित्य को मिली जीत
सीनियर पुरुष वर्ग का एकल मुकाबाले में आदित्य कुमार अग्रवाल अक्षत शाह को, महिला वर्ग में आयुषी सिंह ने अनुष्का त्रिपाठी को हराया। युगल मुकाबले में शुभम जायसवाल व अक्षत शाह ने श्रेयांश जायसवाल और आदित्य अग्रवाल की जोड़ी को, महिला युगल मुकाबले में सारा हाशमी और आयुषी सिंह की जोड़ी ने अनुष्का त्रिपाठी और रिया यादव की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित युगल में शुभम जायसवाल, अनुष्का की जोड़ी ने स्मृति सोनकर और देवराज सिंह की जाेड़ी को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed