फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six people arrested for beating woman semi naked in sonebhadra police action on viral video

सोनभद्र: महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने के मामले में छह गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई

Wed, 08 Dec 2021 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Dec 2021 10:53 PM IST
सार

बीते रविवार को सोनभद्र के एक गांव में मनबढ़ों ने 50 वर्षीय महिला की पिटाई की फिर उसे अर्द्धनग्न हाल में गांव में घुमाया था। इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया। 

विज्ञापन
Six people arrested for beating woman semi naked in sonebhadra police action on viral video
महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने के मामले में छह गिरफ्तार - फोटो : istock

विस्तार

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को पीटने व अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रविवार को गांव में मनबढ़ों ने 50 वर्षीय महिला की पिटाई की फिर उसे अर्द्धनग्न हाल में गांव में घुमाया था।

विज्ञापन


इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया। इस मामले में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस  ने प्रेमनाथ विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, आशा पत्नी प्रेमनाथ, अनीता पत्नी बाबूलाल के खिलाफ केस दर्ज किया। उन्हें चौखड़ा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


फांसी लगाकर दो ने दी जान
सोनभद्र जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को फांसी के फंदे पर लटककर दो लोगों ने जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा ग्राम पंचायत के धौरवादामर टोला निवासी रामचंद्र चेरो (47) का शव गमछे के सहारे बड़ेर पर लटकता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक संकट के कारण परिवार में आए दिन नोक-झोंक होती रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी से आहत होकर रामचंद्र ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। एएसआई अफरोज आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

उधर, बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत के नगराज टोला में नगराज (46) ने बड़ेर से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से नगराज मानसिक रुप से काफी परेशान था। उसका उपचार चल रहा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने शव का पंचनामा करा पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed