फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six miscreants arrested with two pistols and cash

Varanasi News: दो पिस्टल और नकदी के साथ छह बदमाश गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested with two pistols and cash
विज्ञापन

शिवपुर और चोलापुर क्षेत्र में तीन लोगों को गोली मार कर लूटपाट करने वाले बदमाशों में पांच जौनपुर और एक वाराणसी का था। यह खुलासा पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को किया। बदमाशों की पहचान फूलपुर थाना के चितौरा सेहभलपुर के अमित उपाध्याय और जौनपुर जिले के केराकत थाना के चौकिया नई बाजार के विकास सिंह उर्फ भोलू, वेलहरी के आकाश राजभर व योगेश सिंह उर्फ भोलू, जलालपुर थाना के सैदपुर कबूलपुर के किशन सरोज उर्फ भोथू, बहरीपुर राजेपुर के विनय सरोज उर्फ बिन्नी के तौर पर हुई है। बदमाशों के पास से .32 बोर की दो देसी पिस्टल, दो बाइक, एक मोबाइल और 5200 रुपये बरामद हुए हैं।बीते 28 मई की रात शिवपुर क्षेत्र में एक युवक को गोली मार कर उसकी बाइक लूट ली गई थी। 29 मई की रात चोलापुर क्षेत्र में दो युवकों को गोली मार कर नकदी लूट ली गई थी। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए सर्विलांस प्रभारी सुनील कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी मनीष कुमार मिश्र, शिवपुर थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह और चोलापुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की टीम गठित की गई। सर्विलांस और सीसी कैमरों की मदद से छह बदमाशों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात में हाईवे पर घूमते हुए बाइक सवार लोगों से लूटपाट करते हैं। दोनों ही घटनाओं में उन्हें गोली इसलिए चलानी पड़ी क्योंकि जिनसे बाइक और पैसा लूट रहे थे उन लोगों ने हाथापाई की थी। चोलापुर क्षेत्र में लूटपाट के दौरान योगेश के असलहे से निकली गोली उनके दोस्त किशन सरोज को भी लग गई थी। लूटी गई बाइक वह लोग ले जाकर जौनपुर के वेलहरी गांव में विनय सरोज उर्फ बिन्नी के पोल्ट्री फार्म में रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed