{"_id":"5b5628c64f1c1b48748b69a2","slug":"six-kg-gold-caught-from-duronto-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर में दुरंतो एक्सप्रेस से छह किलो सोना बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर में दुरंतो एक्सप्रेस से छह किलो सोना बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
हावड़ा से नई दिल्ली ले जा रहा था सोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार रात पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन (मुगलसराय ) पर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से एक तस्कर को गिरफ्तार कर छह किलो सोना बरामद किया। सोना हावड़ा से नई दिल्ली ले जाया जा रहा था। जीआरपी ने तस्कर और सोने को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।
जीआरपी को सूचना मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से सोना ले जाया जा रहा है। ट्रेन के रात दस बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के साथ जीआरपी की टीम ट्रेन में पहुंची। एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से छह सोने की ईंट बरामद हुई। इसका वजन छह किलो है।
युवक को जीआरपी कोतवाली ले आकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शिवराज सिंह, निवासी आनंद घड़ी, रघुनाथपुर, बुलंदशहर बताया। जीआरपी से सूचना मिलने पर कस्टम विभाग के अधीक्षक शैलेंद्र भटनागर टीम के साथ स्टेशन पहुंचे। जीआरपी ने तस्कर और सोने को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। टीम ने बताया कि पकड़ा गया युवक कैरियर के रूप में काम करता है।