फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six friends drowned while bathing Gomti River four rescued bodies two recovered all knew to swim

UP News: गोमती नदी में नहाते समय छह दोस्त डूबे, दो का मिला शव, सभी को तैरना आता था; एक युवक वाराणसी का

Fri, 05 Jun 2026 10:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 10:47 PM IST
सार

Jaunpur News: गोमती नदी में नहाने के दौरान छह दोस्त गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों और बचाव दल ने चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक युवक वाराणसी और दूसरा जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के जगशीपुर गांव का निवासी बताया गया है।

विज्ञापन
Six friends drowned while bathing Gomti River four rescued bodies two recovered all knew to swim
माैके पर जुटी भीड़ और दिलीप पटेल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: जौनपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गोमती नदी के सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने उतरे छह दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दिलीप पटेल (24) और नितिन विश्वकर्मा (25) नदी में लापता हो गए। दोनों की रात आठ बजे नदी से निकाला गया।

विज्ञापन




जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रहलाद पटेल (24), दिलीप पटेल (24), वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमीनी निवासी नितिन विश्वकर्मा (25), सचिन कुमार पटेल (22), राजातालाब निवासी अजय पटेल (23) और कृष्णा पटेल (21) जौनपुर घूमने आए। सभी दोस्त हैं और तैरना जानते थे। 

विज्ञापन

वह करीब दिलीप के घर से जगदीशपुर से 6 किमी दूर जौनपुर गोमती नदी पर आए। यहां शाम पांच बजे गोमती नदी में स्नान करने लगे। जहां सभी गहरे पाने में जाने से युवक डूबने लगे। सभी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और किसी तरह चार युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि दिलीप पटेल और उसका दोस्त नितिन पानी में लापता हो गए। 

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने घटना के बाद स्थानीय गोताखोर, पुलिस और लोगों की मदद से खोजबीन की गई। नदी में जाल डाले गए। रात करीब आठ बजे दोनों शवों को कुछ दूर पर ही पाया गया। शवों को मार्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई।

विज्ञापन

रोते बिलखते पहुंचे परिजन
मृतक दिलीप का घर जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में है, जो घटना स्थल से करीब छह किमी दूर है। पुलिस की ओर से घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दिलीप पटेल के दो भाई और चार बहन हैं। वह मेहनत मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed