फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six died in 24 hours due to heat in Varanasi more than 150 admitted in hospital

जानलेवा हुई गर्मी: वाराणसी में 24 घंटे में छह की मौत, अस्पतालों में 150 से अधिक लोग भर्ती

Sat, 15 Jun 2024 08:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 15 Jun 2024 08:50 AM IST
सार

वाराणसी जिले में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें जिला अस्पताल में तीन, मंडलीय अस्पताल में भी तीन लोगों ने दम तोड़ा। वहीं रोहनिया में एक युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। 

विज्ञापन
Six died in 24 hours due to heat in Varanasi more than 150 admitted in hospital
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और तेज धूप से बीमार और मरने वालों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले तीन दिन में पांच लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को भी अस्पतालों में छह लोगों की मौत हो गई। इसमें किसी को चक्कर आने और बेहोशी के बाद परिजन अस्पताल लेकर आए थे तो किसी की सांस फूलने के साथ ही तेज बुखार था। उधर 24 घंटे में अस्पतालों में 150 से अधिक लोगों को भर्ती भी किया गया।

विज्ञापन


इसमें बड़ों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उधर रोहनिया के केशरीपुर में साइकिल से जा रहा 28 वर्षीय युवक सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। एंबुलेंस से उसको सीएचसी मिसिरपुर भिजवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को एंबुलेंस में ही आईसपैक की मदद से इलाज किया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार, बेहोशी, बेचैनी आदि की समस्या लिए 80 से अधिक मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज को कुछ देर इलाज के बाद राहत मिली तो डॉक्टरों ने घर जाने की सलाह दी। करीब 30 मरीजों को भर्ती किया गया। जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें चांदमारी निवासी बृजमोहन (47)को तेज बुखार की समस्या लेकर पत्नी इमरजेंसी आई, यहां गेट पर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा जौनपुर के बभनपुर निवासी राकेश (45) और नियार बाजार चोलापुर की रहने वाली राधिका श्रीवास्तव (62) की मौत हो गई। इन लोगों को उल्टी, दस्त पेट में दर्द, बेचैनी की समस्या पर परिजन अस्पताल लेकर आए थे।

स्वास्थ्य केंद्रों से पहुंच रहे मरीज, ओपीडी में भी भीड़

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भी 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई, जो बुखार, बेचैनी, बेहोशी सहित अन्य समस्याओं से ग्रसित थे। इसके अलावा बीएचयू अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में भी उल्टी-दस्त, बुखार और सांस फूलने की समस्या लेकर मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों से कुछ मरीजों को जिला और मंडलीय अस्पताल भी रेफर किया गया। उधर अन्य सरकारी अस्पतालों की ओेपीडी में भी दोपहर एक बजे तक मरीजों की कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

दोपहर में ही भर गए थे इमरजेंसी के वॉर्ड

मरीजों की संख्या बढ़ने का आलम यह है कि मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी के वाॅर्ड दोपहर में ही मरीजों से भर गए थे। यहां इमरजेंसी के पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा जगह-जगह लोग बैठे थे। 30 बेड वाली इमरजेंसी में दोपहर करीब 1 बजे ही 25 से अधिक मरीज भर्ती थे। इधर शाम को भी गर्मी से परेशान 30 से अधिक मरीज पहुंचे। अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इमरजेंसी से कुछ ठीक हो चुके मरीजों को दूसरे वाॅर्ड में शिफ्ट किया गया। गर्मी वाले मरीजों की सेहत की विशेष निगरानी की जा रही है।

पूर्वांचल में भीषण गर्मी और लू से 18 की मौत

भीषण गर्मी और लू के बीच शुक्रवार को पूर्वाचल में 18 लोगों की मौत हुई है। इनकी मौत के पीछे गर्मी और लू को वजह मानी जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर और जिला प्रशासन का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहना ठीक होगा।

शुक्रवार को वाराणसी में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन की मंडलीय अस्पताल में तथा तीन की जिला अस्पताल में गर्मी से बीमार पड़ने के बाद भर्ती हुए वाराणसी में 6 और मिर्जापुर में 7 की जान गई थे। इलाज के दौरान की इनकी मौत हो गई। मिर्जापुर में अलग-अलग इलाकों में चार महिलाओं समेत सात लोगों मौत हुई। इन सभी की मौत के पीछे गर्मी और लू को काराम माना जा रहा है।

बलिया में गर्मी से बीमार पड़ने के बाद तीन लोगों की मौत हुई है। गाजीपुर में रेलवे स्टेशन पर एक तथा असावर गांव के बगीचे में एक अन्य व्यक्ति की अचेत होने के बाद मौत हो गई। इनकी मौत की वजह भी गर्मी ही मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed