फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six checking points created to end traffic jam in Varanasi

सख्ती: जाम से जीतने के लिए वाराणसी शहर में छह जगहों पर किलेबंदी, ADCP ट्रैफिक ने दी ये खास हिदायत

Wed, 25 Sep 2024 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कई जतन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब शहर में देहात और रामनगर परमिट के ऑटो न आने देने के लिए छह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Six checking points created to end traffic jam in Varanasi
Varanasi Traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में देहात और रामनगर परमिट के ऑटो को कमिश्नरेट के काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में न आने देने के लिए छह चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, चितईपुर चौराहा, बनारस स्टेशन के सेकेंड एंट्री प्वाइंट, इंग्लिशिया लाइन, अंधरापुल चौराहा और सिटी स्टेशन पर यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों को कहा गया है कि किसी भी सूरत में रामनगर और देहात परमिट के ऑटो काशी जोन की ओर न जाने पाएं।

विज्ञापन


कमिश्नरेट के काशी जोन में श्री काशी विश्वनाथ धाम से लगायत सभी प्रमुख मठ-मंदिर, गंगा घाट, बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और मंडियां हैं। इसके चलते कमिश्नरेट के दो अन्य जोन की अपेक्षा काशी जोन में ही यातायात का सर्वाधिक दबाव रहता है। काशी जोन की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल लगातार प्रयासरत हैं।

विज्ञापन

इसी क्रम में काशी जोन में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही तय किया गया है कि रामनगर परमिट वाले ऑटो सामने घाट पुल से होकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर तक और मालवीय पुल से सिटी रेलवे स्टेशन तक ही आ सकेंगे। जबकि, देहात परमिट के ऑटो के काशी जोन में आने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए सोमवार से चेकिंग अभियान के साथ ही छह पॉइंट पर निगरानी की विशेष व्यवस्था भी बनाई गई है।

उधर, इस संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि काशी जोन के 11 थाना क्षेत्र में देहात परमिट के ऑटो मिलेंगे तो वह हर हाल में सीज होंगे। रामनगर परमिट के ऑटो वहीं तक आ सकते हैं, जहां तक के लिए उन्हें आने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed