{"_id":"5769a2a94f1c1bb411b484d4","slug":"sit-records-sought-irregularity","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने अनियमितता के रिकॉर्ड मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने अनियमितता के रिकॉर्ड मांगे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मार्कशीट सत्यापन में अनियमितता की फाइल नए सिरे से खुलेगी। मामले की जांच कर ही एसआईटी ने कुलसचिव से 2007 से 2013 तक परीक्षा संबंधी अभिलेखों की मांग की है। इसके साथ ही एसआईटी के पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कार्यरत कुलपति, कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर भी मांगा है। बड़े पैमाने पर हुई अनियमितता में एसआईटी के यह पत्र मिलने के बाद से विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विश्वविद्यालय में वर्ष 2007 से 2013 तक हुए अंकपत्रों के सत्यापन में अनियमितता की शिकायत के बाद शासन ने विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईटी) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में जहां एसआईटी के पुलिस अधीक्षक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस कार्यकाल में हुए सत्यापनों का रिकॉर्ड सीडी में मांगा था वहीं अब सत्यापन संबंधी नियमावली, सात सालों में परीक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी का नाम, दी गई जिम्मेदारी की जानकारी मांगी है।