फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIT questioned the school management for seven hours

एसआईटी ने स्कूल प्रबंधन से सात घंटे की पूछताछ

Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
SIT questioned the school management for seven hours
छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में एसआईटी ने सोमवार को लहरतारा स्थित स्कूल प्रबंधन से सात घंटे पूछताछ की। दोपहर करीब 12 बजे पहुंची एसआईटी ने देर शाम लगभग सात बजे तक छानबीन की। एसआईटी ने स्कूल के मालिक, प्रबंधक और प्रिंसिपल, शिक्षकों और सफाई इंचार्ज से अलग-अलग बात की। स्कूल के अंदर गर्ल्स और ब्वायज टायलेट के बाबत भी जानकारी ली। महिला व पुरुष कर्मी की संख्या भी एसआईटी ने रजिस्टर में दर्ज किया। हालांकि तफ्तीश में अब तक स्कूल में हद दर्जे की लापरवाही मिली। उधर, एसआईटी का नेतृत्व कर रहे डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर ने स्कूल के चेयरमैन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल और मैनेजर सहित अन्य कर्मियों को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

स्कूल के दूसरे तल स्थित वाशरूम के घटनास्थल पर पहुंचकर डीसीपी और एडीसीपी ने तहकीकात की। एसआईटी ने यह भी देखा कि सीबीएसई के गाइडलाइन का पालन किया गया या नहीं, सीसी कैमरे कितने खराब थे और कितने काम कर रहे हैं। गर्ल्स टायलेट की साफ-सफाई के लिए पुरुष कर्मी को क्यों लगाया गया, महिला कर्मियों की संख्या स्कूल में कम भी पाई गई। ऐसी बात एसआईटी के सामने आ रही है। शिफ्ट वार स्कूल के संचालन में सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था भी देखी। बसों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए क्या सुरक्षा बरती जा रही है। जांच के दौरान फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

इस तरह के अन्य कई सवाल एसआईटी ने पूछे। एसआईटी में डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर, एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह, सिगरा इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह, महिला थाना प्रभारी सावित्री देवी और उप निरीक्षक अर्चना गुप्ता शामिल हैं। यह टीम अपनी रिपोर्ट पांच दिन के अंदर में पुलिस आयुक्त को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed