फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIT asked 70 questions to girl in 110 minutes inspected four crime spots investigated misdeeds case

News: 110 मिनट में SIT ने युवती से पूछे 70 सवाल, चार क्राइम स्पॉट का मुआयना, सामूहिक दुष्कर्म मामले की पड़ताल

Fri, 16 May 2025 02:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 02:38 PM IST
सार

वाराणसी के चर्चित मामले में सीपी ने जांच के लिए निर्देशित किया था। यह भी कहा था कि बिना जांच रिपोर्ट के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। इस मामले में आरोपी युवकों के परिजनों ने भी ज्ञापन साैंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
SIT asked 70 questions to girl in 110 minutes inspected four crime spots investigated misdeeds case
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में गठित एसआईटी ने गुरुवार युवती का बयान दर्ज किया। एसआईटी ने 110 मिनट में पीड़िता से 70 सवाल पूछे। इस बीच युवती को लेकर एसआईटी ने चार क्राइम स्पॉट लंका से लेकर सिगरा स्थित मॉल, छावनी क्षेत्र स्थित होटल और एक अन्य स्थान का मुआयना किया। शुक्रवार को भी तीन क्राइम स्पॉट का एसआईटी मुआयना करेगी। 

विज्ञापन




लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की युवती का डीसीपी कार्यालय में वीडियोग्राफी के जरिये बयान लिया गया। हालांकि सवालों के जवाब से एसआईटी संतुष्ट नहीं है। एफआईआर में जिन जगहों का जिक्र किया गया है, वहां के 50-50 सीसी कैमरों के फुटेज एसआईटी पूर्व में ले चुकी है। 
विज्ञापन


उसी आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए उन स्थानों का मुआयना और पीड़िता से सवाल पूछे गए। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बीते 7 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि 29 मार्च से 4 अप्रैल तक उसके साथ अलग-अलग जगहों पर 23 युवकों ने दुष्कर्म किया। लालपुर-पांडेयपुर की पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी नामजद आरोपियों के बयान पूर्व में लिए जा चुके हैं। पीड़िता की तीन सहेलियों का भी बयान पूर्व में लिया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने युवती पर पैसे मांगने समेत अन्य आरोप लगाते हुए केस की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 17 अप्रैल को एसआईटी गठित करते हुए एक माह में रिपोर्ट मांगी थी। 

एसआईटी प्रमुख और डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि 100 सीसी कैमरे के फुटेज और इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल सीडीआर समेत उपलब्ध अन्य साक्ष्य के आधार पर पीड़िता से सवाल पूछे गए। चार स्थानों का मुआयना किया गया। तीन और स्थानों का मुआयना शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद एसआईटी अपनी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed