{"_id":"611eb1df8ebc3e79eb195125","slug":"sisters-will-travel-for-free-in-500-rosewood-buses-on-rakshabandhan-varanasi-news-vns606901322","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर 500 रोजवेड बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर 500 रोजवेड बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें
विज्ञापन
रक्षाबंधन के मद्देनजर इस बार वाराणसी समेत आसपास के जिलों में यात्रा के लिए रोडवेज की 500 बसें चलाई जाएंगी। इसमें 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यालय से शासनादेश जारी होने के बाद अब स्थानीय स्तर पर परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है।
कैंट रोडवेज के पास वर्तमान में 521 में से परिवहन निगम की 471 और 50 अनुबंधित बसें हैं। जबकि सिटी में 130 बसें हैं। इनमें 114 बसें फिट हैं। प्रशासन की ओर से इस बार के रक्षाबंधन पर लखनऊ और गोरखपुर जैसे लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को कम कर उसे आसपास के जिलों में चलाने की तैयारी की जा रही है। इन्हें यात्रियों की संख्या पर तत्काल बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मॉनिटरिंग टीम को लगाई जाएगी।
मैन्युअल टिकट से होगा बस का सफर
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (इटीएम) की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को मैनुअल टिकट ही दिया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहनों को शून्य रुपये का मैन्युअल टिकट दिया जाएगा। जबकि पुरुष यात्रियों को भी मैन्युअल टिकट पर ही किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए लंबी दूरी की बसों को कम कर जरूरत के अनुसार आसपास के जनपदों के लिए लगाया जाएगा। इसके लिए एक टीम भी बनाई जा रही है।- कमलाकांत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज