फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sisters traveled for free in roadways buses

Varanasi News: रोडवेज बसों में दूसरे दिन भी बहनों ने किया मुफ्त सफर

Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sisters traveled for free in roadways buses
सोनभद्र। परिवहन निगम की तरफ से दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी महिलाएं एवं युवतियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराया गया। हालांकि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन रोडवेज बसों में कम महिला यात्री निकली। राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों की भीड़ कम रही। नगर के चट्टी-चौराहों पर लोकल में यात्रा करने वालों की भीड़ देखी गई। रक्षाबंधन होने से प्राइवेट वाहन कम निकली, इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के मुहूर्त को लेकर लोगों में ऊहापोह की स्थिति रही। कुछ लोगों ने बुधवार को ही रक्षाबंधन मनाया तो कुछ ने बृहस्पतिवार को मनाया। दो दिन रक्षाबंधन का पर्व होने से परिवहन निगम की तरफ से महिला यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो दिन मुफ्त में सफर कराया गया। 29 अगस्त की रात से 31 अगस्त की रात तक हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां विंध्यनगर, सोनभद्र डिपो के साथ ही अन्य डिपो की रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को अवकाश होने के नाते बुधवार को काफी भीड़ निकली, इससे यातायात व्यवस्था चरमा गई थी। रोडवेज बसों में स्थिति यह रही कि लोगों ने खड़े होकर सफर किया।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार को यह स्थिति नहीं देखने को मिली। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन कम यात्री निकले, इससे रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट बसों में कम भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनांचल में दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन पर्व
सोनभद्र। मुहूर्त को लेकर बने ऊहापोह के बीच आदिवासी बहुल जिले में रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को भी मनाया गया। बहनों ने स्नेह के बंधन से भाई की कलाई सजाई। उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण अंचल में बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन मनाया गया। बहनें जहां भाई के घर पहुंचने को उत्सुक रहीं तो भाई भी उन्हें भेंट देने के लिए आकर्षक उपहार खरीदते रहे। बाजार में मिठाई, राखी और उपहार खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

महिला पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी बहन पूनम ने बृहस्पतिवार को योग साधकों व पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाई। रवि प्रकाश त्रिपाठी जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सोनभद्र, सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में आरएसएस के काशी प्रान्त प्रभारी प्रभाकर व विशिष्ट अतिथि एसपी सिंह के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed