{"_id":"689647a08238f4d12c07a977","slug":"sisters-bought-rakhis-brothers-bought-gifts-varanasi-news-c-191-1-gyn1003-130134-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बहनों ने खरीदीं राखियां, भाइयों ने गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बहनों ने खरीदीं राखियां, भाइयों ने गिफ्ट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को राखी, कपड़े के साथ गिफ्ट के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। शनिवार को बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी। इसके बाद भाई अपने बहनों को आशीर्वाद और शगुन के रूप में उपहार देंगे।
भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार खरीदे। पर्व को देखते हुए घरेलू जरूरत के सामान की भी खूब खरीदारी हुई। रक्षाबंधन शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी में जुटे हैं तो बहनें भी तैयारी कर रही हैं।
सुबह से ही बाजारों में भीड़ नजर आने लगी। राखी के जगह-जगह सजे स्टाॅल पर महिलाओं की भीड़ दिखी। महिलाओं ने बच्चों के लिए बाजार से कपड़ों की खरीदारी की।
जनरल स्टोर पर लोग सेवई, नारियल का गोला, चीनी, बूरा समेत अन्य जरूरत के सामान खरीदे। हलवाई की दुकानों पर घेवर, फैनी सहित अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ गई। उपहार की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
छोटे भाई-बहनों के लिए चॉकलेट पैक लिए। सराफा कारोबारियों के यहां चांदी की राखियां भी पसंद की जा रहीं हैं।