फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sister files FIR against brothers and family members over property dispute

Varanasi News: संपत्ति विवाद में बहन ने भाइयों समेत परिजनों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Wed, 10 Jun 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sister files FIR against brothers and family members over property dispute
रामनगर। थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा वार्ड निवासी बहन ने अपने भाइयों, भाभियों और अन्य परिजनों पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के अनुसार, माता-पिता के निधन के बाद पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि एक भाई ने धोखे से वसीयत अपने नाम कराकर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया और उसे घर से बेदखल करने का प्रयास करने लगा। दो साल से गालीगलौज, मारपीट और धमकी दी जा रही है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि चार जून की रात आरोपियों ने पीटा। घर से बाहर निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी
विज्ञापन

संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article