फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIR Voter List Notices will sent to 17,630 missing voters in ballia names removed found absent

SIR Voter List: 17,630 लापता मतदाताओं को भेजेंगे नोटिस, अनुपस्थित मिलने पर कटेगा नाम; इस दिन होगा प्रकाशन

Sat, 03 Jan 2026 06:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 06:44 AM IST
सार

SIR Voter List 2003: मतदाता सूची प्रमाण पत्र को लेकर यूपी के बलिया जिले में कार्यप्रणाली तेज कर दी गई है। उपजिलाधिकारी ने फाॅर्म न भरने वालों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
SIR Voter List Notices will sent to 17,630 missing voters in ballia names removed found absent
एसआईआर मतदाता सूची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Ballia News: विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चुनाव विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान 17,630 मतदाताओं का पता न लगने पर उनके घरों पर नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। निर्धारित समय के भीतर जांच में उपस्थित न मिलने या पहचान की पुष्टि न होने की स्थिति में ऐसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,10,970 मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरना था, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाताओं के स्थान और अस्तित्व की पुष्टि न हो पाने से चुनाव विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस अभियान की जिम्मेदारी 329 मतदान बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सौंपी गई है, जबकि निगरानी और सत्यापन के लिए 36 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


नोटिस के माध्यम से लापता मतदाताओं से संपर्क कर उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी। यदि तय अवधि में कोई संतोषजनक उत्तर या उपस्थिति नहीं मिलती है, तो संबंधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे मतदाता सूची अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश जारी

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर फॉर्म भरने में किसी भी तरह की लापरवाही से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।

उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म अब तक नहीं भरा गया है या जिनके पते से संबंधित कोई त्रुटि है, वे शीघ्र अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed