{"_id":"65e01c14553f2695130302c9","slug":"singhada-and-bananas-of-varanasi-will-exported-abroad-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सात समंदर पार जाएंगे वाराणसी के सिंघाड़े और केले, 511 तालाबों में उगा रहीं काशी की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात समंदर पार जाएंगे वाराणसी के सिंघाड़े और केले, 511 तालाबों में उगा रहीं काशी की महिलाएं
Thu, 29 Feb 2024 11:24 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:24 AM IST
सार
काशी की महिलाओं द्वारा 511 तालाबों में उगाए जा रहे सिंघाड़े व केले का विदेशों तक निर्यात होगा। इसकी खेती के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेषज्ञों से प्रशिक्षित भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
केला और सिंघाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार की ओर से पिछले पांच वर्षों में खोदे गए 511 तालाबों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से पैदा किए जाने वाले सिंघाड़े और केले की उपज को विदेश भेजने की तैयारी है। खेती करने वाली महिलाओं को योगी सरकार विशेषज्ञों से प्रशिक्षण भी दिलाएगी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि सिंघाड़े की खेती के लिए ऐसे तालाबों का ही चयन किया जाएगा जिसमें पानी उपलब्ध हो और तालाब महिला के घर के आसपास हो। उसका इस्तेमाल पूजा के लिए न हो रहा हो। उसके आसपास मंदिर न हो। खेती के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेषज्ञों से प्रशिक्षित भी कराया जाएगा। सिंघाड़े और केले की विदेशों में भी मांग है। इसलिए इनके निर्यात की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले पांच वर्षों में विभिन्न विभागों की ओर से वाराणसी में खोदे गए तालाब
- मनरेगा तालाब- 491
- लघु सिंचाई- 14
- भूमि संरक्षण विभाग- 06