फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Singer Pawan Singh Dandiya night 2500 tickets sold for 12.50 each uproar in Varanasi

Singer Pawan Singh: पवन सिंह के नाम पर डांडिया नाइट में हंगामा, 12.50 के 2500 टिकट बेच डाले; तीन के खिलाफ FIR

Wed, 01 Oct 2025 12:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 12:15 PM IST
सार

वाराणसी के एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब बिना अनुमति के डांडिया नाइट कार्यक्रम को रद्द करा दिया गया। यह भीड़ गायक और अभिनेता पवन सिंह के नाम पर आई थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया है।

विज्ञापन
Singer Pawan Singh Dandiya night 2500 tickets sold for 12.50 each uproar in Varanasi
होटल के बाहर जुटे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: छावनी क्षेत्र के होटल डी पेरिस में बिना अनुमति डांडिया नाइट कार्यक्रम को कैंट पुलिस ने मंगलवार देर शाम रद्द करा दिया। आयोजकों ने बिना अनुमति लिए भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह के नाम पर 12.50 लाख रुपये के 2500 टिकट बेच डाले। प्रति टिकट 500 रुपये था। 25 पीड़ितों की संयुक्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने शाम को होटल में अनाउसमेंट कराया कि अनुमति नहीं लेने की वजह से कार्यक्रम नहीं होगा। दर्शकों ने आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। दर्शकों को कैंट पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। रात में आयोजकों के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर

प्रचार किया गया था। 30 सितंबर और एक अक्तूबर की शाम 6 से रात 10 बजे तक होटल डी पेरिस में डांडिया होगा, जिसमें पवन सिंह के अलावा निकिता राजपूत, उत्कर्ष वर्मा और मोना शामिल होंगे। आयोजकों ने बुक माई शो समेत एजेंटों के जरिये टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी। 500 रुपये प्रति टिकट बेचे गए। लगभग 2500 लोगों को टिकट बेच दिया गया। दोपहर बाद से होटल के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हुई तो कैंट पुलिस सतर्क हुई। 

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने जांच की तो पता चला कि डांडिया कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं है। पवन सिंह समेत अन्य कालाकारों से सहमति भी नहीं ली गई है। भोजपुरी गायक पवन सिंह तो वाराणसी में भी नहीं हैं। कैंट पुलिस ने आयोजन रद्द करने का निर्देश दिया। शाम होते ही टिकट लेकर 300 लोग होटल के बाहर पहुंचे और जैसे ही कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली तो आक्रोशित हो गए। 

लोगों ने जताया गुस्सा
आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख एसीपी कैंट नितिन तनेजा भी पहुंच गए। कैंट इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर शांत कराया और वापस भेजा डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित अमन गुप्ता और अभिषेक कुमार गुप्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत कैंट पुलिस से की है। 

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, अनिल साहू और होटल प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed