फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Singer gang rape case Anticipatory bail plea of 10 including Gyanpur MLA rejected

गायिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः ज्ञानपुर विधायक समेत 10 की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, बेटी और दामाद की अर्जी भी नामंजूर

Mon, 22 Nov 2021 09:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 09:58 PM IST
सार

वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ज्ञानपुर विधायक समेत 10 की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बेटी और दामाद की अर्जी को भी कोर्ट ने नामंजूर कर दिया।

 

विज्ञापन
Singer gang rape case Anticipatory bail plea of 10 including Gyanpur MLA rejected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, उनके बेटी, दमाद सहित 10 की अग्रिम जमानत अर्जी सोमवार को वाराणसी के कोर्ट ने खारिज कर दी। सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने भदोही में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को बयान बदलने, सुलह के लिए दबाव बनाने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


ज्ञानपुर के जेल में बंद विधायक विजय मिश्र के दो पुत्रियों, दो दामादों, एक नाती व एक पोता समेत 10 आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। जमानत अर्जी का विरोध डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ल व पीड़िता के अधिवक्ता ब्रजेश कुमार मिश्र, विपिन कुमार शुक्ल ने किया। पीड़िता ने इस मामले में जैतपुरा थाने में बीते 13 सितंबर को विधायक विजय मिश्र समेत 14 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


अदालत ने जिन आरोपियों की अर्जी खारिज की उन सभी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। अदालत ने कहा कि भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद अग्रिम जमानत नहीं दी सकती। जिन आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की गई है, उसमें  विकास मिश्र, राजू दूबे, सतीश मिश्र, विभा दूबे, रतन मिश्र, रीमा पांडेय, मुकेश तिवारी, गरिमा तिवारी, विमलधर दूबे व प्रकाश चंद्र मिश्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed