फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sing political Holi songs in varanasi ghat

Holi 2024: घाटों पर बही राजनीतिक होली गीतों की बयार... मोदी ने चलाई विकास की पिचकारी... पर लगे ठुमके

Fri, 22 Mar 2024 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 07:17 PM IST
सार

Holi 2024: गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में बनारसी कलाकारों की टोली ने नेताओं के ऊपर राजनीतिक तंज करते हुए जोगीरा फाग गाया। इस दौरान भांग, ठंडई, पान, अबीर-गुलाल और पिचकारी के साथ होलियाना गीतों की प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
sing political Holi songs in varanasi ghat
होली गीतों पर थिरकते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होली की बयार बहने लगी है। इसी क्रम में गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में बनारसी कलाकारों की टोली ने नेताओं के ऊपर राजनीतिक तंज करते हुए जोगीरा फाग गाया। इस दौरान भांग, ठंडई, पान, अबीर-गुलाल और पिचकारी के साथ होलियाना गीतों की प्रस्तुति दी गई। घाट पर आने-जाने वाले लोग भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिखे।

विज्ञापन


विज्ञापन


भगवान शिव और श्रीराम को संबोधित गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। गीतकार डॉ. अमलेश शुक्ला ‘अमन’ के साथ गायिका आस्था शुक्ला के गीतों पर लोग थिरकने लगे। जेल में गांवे फगुआ लगा के कड़वा तेल..., मोदी ने चलाई विकास की पिचकारी..., सरकार का व्यवस्था टाइट काम बेमिसाल..., काशी का फगुआ बड़ा जबरदस्त है..., होली खेले रघुवीरा अवध में... सहित गीतों के कई मुखड़े पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील शर्मा और प्रमोद सिंह अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। समाजसेवी सुषमा शुक्ला और उनकी सहयोगी साथियों ने बनारसी फाग का लुत्फ उठाया। ढोलक पर सुधांशु, हारमोनियम पर नसीम और दयानंद के कुशल संगत की पेशकश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed