{"_id":"65fd8bd7f8a5b09f3201b5de","slug":"sing-political-holi-songs-in-varanasi-ghat-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: घाटों पर बही राजनीतिक होली गीतों की बयार... मोदी ने चलाई विकास की पिचकारी... पर लगे ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: घाटों पर बही राजनीतिक होली गीतों की बयार... मोदी ने चलाई विकास की पिचकारी... पर लगे ठुमके
Fri, 22 Mar 2024 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 07:17 PM IST
सार
Holi 2024: गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में बनारसी कलाकारों की टोली ने नेताओं के ऊपर राजनीतिक तंज करते हुए जोगीरा फाग गाया। इस दौरान भांग, ठंडई, पान, अबीर-गुलाल और पिचकारी के साथ होलियाना गीतों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
होली गीतों पर थिरकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होली की बयार बहने लगी है। इसी क्रम में गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में बनारसी कलाकारों की टोली ने नेताओं के ऊपर राजनीतिक तंज करते हुए जोगीरा फाग गाया। इस दौरान भांग, ठंडई, पान, अबीर-गुलाल और पिचकारी के साथ होलियाना गीतों की प्रस्तुति दी गई। घाट पर आने-जाने वाले लोग भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव और श्रीराम को संबोधित गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। गीतकार डॉ. अमलेश शुक्ला ‘अमन’ के साथ गायिका आस्था शुक्ला के गीतों पर लोग थिरकने लगे। जेल में गांवे फगुआ लगा के कड़वा तेल..., मोदी ने चलाई विकास की पिचकारी..., सरकार का व्यवस्था टाइट काम बेमिसाल..., काशी का फगुआ बड़ा जबरदस्त है..., होली खेले रघुवीरा अवध में... सहित गीतों के कई मुखड़े पेश किए गए।
विज्ञापन
सुनील शर्मा और प्रमोद सिंह अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। समाजसेवी सुषमा शुक्ला और उनकी सहयोगी साथियों ने बनारसी फाग का लुत्फ उठाया। ढोलक पर सुधांशु, हारमोनियम पर नसीम और दयानंद के कुशल संगत की पेशकश की।