फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sigra, Varanasi becomes a disaster in the rain

सिगरा में आफत बन जाती है बारिश

Mon, 23 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
नौ दिन चलै ढाई कोस’ वाली कहावत नगर निगम पर बिल्कुल सटीक बैठती है। शहर के 78 बड़े नालों की सफाई के लिए नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने फरवरी में 35 लाख रुपये टेंडर कराया था। निगम प्रशासन ने मार्च तक नालों की सफाई का काम पूरा करने का फरमान भी जारी कर दिया लेकिन अब तक हुआ कुछ भी नहीं। महमूरगंज से सिगरा तक नाला सिल्ट और गंदगी से पट गया है। इलाके के लोगों को चिंता सता रही है कि निगम की सुस्ती से इस साल की बारिश भी उनके लिए आफत न बन जाए।
विज्ञापन



महमूरगंज से सिगरा होते हुए तेलियाबाग तक करीब तीन किमी लंबे नाले की सफाई का काम लटका हुआ है। महमूरगंज से बारिश का पानी नाले के जरिए सिगरा और तेलियाबाग होते हुए वरुणा नदी में जाता है। नाले की ठीक से सफाई न होने पर सिद्धगिरी बाग, छोटी गैबी, अशोक नगर और सोनिया क्षेत्र में कमर तक पानी भर जाता है। देर तक बारिश हुई तो ये इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश का मौसम करीब होने पर इन इलाकों के बाशिंदों की चिंता बढ़ गई है लेकिन नगर निगम की चाल रफ्तार नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed