{"_id":"5e6b53c38ebc3ea7bd242a20","slug":"sidhari-police-station-charge-inspector-scorched-in-hot-water-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खौलते पानी में गिरे थाना प्रभारी निरीक्षक, गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खौलते पानी में गिरे थाना प्रभारी निरीक्षक, गंभीर रूप से झुलसे
Fri, 13 Mar 2020 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Mar 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में थाना प्रभारी निरीक्षक सिधारी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास में गर्म पानी ऊपर गिरने से झुलस गए हैं। उन्हे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विनय मिश्रा सिधारी थाने के प्रभारी निरीक्षक हैं। सिधारी थाने के क्राइम प्रभारी अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि विनय मिश्रा शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए गैस पर रखे हुए थे। भूलवश पानी के नीचे उतारना भूल गए।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक पानी लगातार गर्म होता रहा। अचानक पानी की याद आई तो वह जल्दी से पानी उतारने पहुंचे। कमर में बारिश की वजह से कचरा और टूटा चप्पल होने की वजह से पैर फिशल गया और वह खौलते पानी के बर्तन पर गिर गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।