फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sickle cell anemia eradication campaign will run in 16 districts including Banaras

Varanasi News: बनारस समेत 16 जिलों में चलेगा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान

Mon, 26 Jun 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sickle cell anemia eradication campaign will run in 16 districts including Banaras
सिकल सेल रोग जो कि खून संबंधी एक अनुवांशिक बीमारी है, अब इसके उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से करेंगे। इसके बाद बनारस समेत प्रदेश के 16 चिन्हित जिलों में इस अभियान को चलाया जाएगा। ये जिले जनजातीय बाहुल हैं। ब्लॉकवार चलने वाले इस अभियान में लोगों को बीमारी के कारण व बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। साथ ही जरूरी जांच और इलाज भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि 27 जून को दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। इसका प्रसारण जिले में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य जगहों पर किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक भी चिह्नित किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि सिकल सेल ऐसी बीमारी है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) टेढ़ी हो जाती हैं। शरीर में रक्त प्रवाह के दौरान ये टूटने लगती हैं, जिससे खून की कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed