{"_id":"590637e14f1c1b915e441aed","slug":"si-dig-and-ssp-join-creamation-ceromeny-of-injured-conastable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत, आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने अर्थी को दिया कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत, आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने अर्थी को दिया कंधा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दी गई सलामी
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर चौराहा पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मंडुवाडीह थाना के सिपाही अजय कुमार (25) की उपचार के दौरान रविवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के शव को पुलिस लाइन ले जाया गया।
जहां अंतिम सलामी देने के बाद आईजी जोन डॉ. एन रविंदर, डीआईजी रेंज विजय भूषण और एसएसपी नितिन तिवारी ने अजय की अर्थी को कंधा दिया। दो साल पूर्व सिपाही के तौर पर भर्ती हुए अजय की असामयिक मौत से पूरा पुलिस महकमा गमगीन दिखा।
लहरतारा पुलिस चौकी पर तैनात अजय कुमार आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले थे। उधर, अजय की मौत के बाद उनके पिता झारखंडी और मां मनभावती का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
एसएसपी ने अजय के पिता को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में पूरा महकमा उनके साथ है। शनिवार की सुबह चांदपुर चौराहा पर मालवाहक जीप की टक्कर से बाइक सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Trending Videos
पुलिस में भर्ती होने वाला गांव का पहला युवक था अजय
अजय की मौत के बाद मां मनभावती का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के मोतीपुर गांव निवासी सिपाही अजय सरोज की मौत की खबर आते ही गांव में सियापा छा गया। लोग पुलिस में भर्ती होने वाले गांव के पहले युवक की मौत से गमगीन दिखे।
मोतीपुर गांव निवासी झारखंडे सरोज के चार बच्चों में दो बेटा और दो बेटी हैं। इनमें अजय सरोज (24) सबसे बड़ा था। अजय के चाचा चंद्रिका सरोज ने बताया कि झारखंडे अपने परिवार को लेकर दिल्ली में रहते हैं। अजय की मौत से सब दुखी हैं। गांववालों को परिवार के आने का इंतजार है।