फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   si,dig and ssp join creamation ceromeny of injured conastable

सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत, आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने अर्थी को दिया कंधा

Mon, 01 May 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
si,dig and ssp join creamation ceromeny of injured conastable
पुलिस लाइन में दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला
 चांदपुर चौराहा पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मंडुवाडीह थाना के सिपाही अजय कुमार (25) की उपचार के दौरान रविवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के शव को पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां अंतिम सलामी देने के बाद आईजी जोन डॉ. एन रविंदर, डीआईजी रेंज विजय भूषण और एसएसपी नितिन तिवारी ने अजय की अर्थी को कंधा दिया। दो साल पूर्व सिपाही के तौर पर भर्ती हुए अजय की असामयिक मौत से पूरा पुलिस महकमा गमगीन दिखा।
विज्ञापन


लहरतारा पुलिस चौकी पर तैनात अजय कुमार आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले थे। उधर, अजय की मौत के बाद उनके पिता झारखंडी और मां मनभावती का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने अजय के पिता को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में पूरा महकमा उनके साथ है। शनिवार की सुबह चांदपुर चौराहा पर मालवाहक जीप की टक्कर से बाइक सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

पुलिस में भर्ती होने वाला गांव का पहला युवक था अजय

si,dig and ssp join creamation ceromeny of injured conastable
अजय की मौत के बाद मां मनभावती का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के मोतीपुर गांव निवासी सिपाही अजय सरोज की मौत की खबर आते ही गांव में सियापा छा गया। लोग पुलिस में भर्ती होने वाले गांव के पहले युवक की मौत से गमगीन दिखे।

मोतीपुर गांव निवासी झारखंडे सरोज के चार बच्चों में दो बेटा और दो बेटी हैं। इनमें अजय सरोज (24) सबसे बड़ा था। अजय के चाचा चंद्रिका सरोज ने बताया कि झारखंडे अपने परिवार को लेकर दिल्ली में रहते हैं। अजय की मौत से सब दुखी हैं। गांववालों को परिवार के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed