फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shyama Prasad Mukherjee Death anniversary today he had a deep connection with varanasi got proposal for acting VC of BHU

पुण्यतिथि : श्यामा प्रसाद मुखर्जी का काशी से था गहरा नाता, मिला था बीएचयू के कार्यवाहक वीसी का प्रस्ताव

Wed, 23 Jun 2021 12:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 12:31 PM IST
सार

आज ही के दिन 1953 में राष्ट्रीय जनसंघ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वाराणसी के सांसद सह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सहित कई नेताओं ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। जनसंघ के  संस्थापक का काशी से गहरा नाता था।

विज्ञापन
Shyama Prasad Mukherjee Death anniversary  today he had a deep connection with varanasi  got  proposal for acting VC of BHU
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का काशी से गहरा नाता था - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी का काशी से गहरा नाता था। वे महामना पं. मदन मोहन मालवीय के बेहद करीबी थे। अक्सर काशी यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात भी महामना से होती थी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में उन्हें एक बार कार्यवाहक वीसी का प्रस्ताव मिला, लेकिन वे आ नहीं पाए। बीएचयू के रजत जयंती समारोह में 1942 में श्यामा प्रसाद ने शिरकत की। आज उनकी पुण्यतिथि है। 

विज्ञापन


बीएचयू में सर्वपल्ली डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के वीसी नियुक्त होने के बाद उन्होंने महामना को केवल छह महीने ही सेवा देने की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि इसके बाद वह विदेश चले जाएंगे। महामना के निर्देशन में डॉ. राधाकृष्णन के बचे कार्यकाल के लिए कार्यवाहक वीसी का नाम श्याम प्रसाद मुखर्जी का नाम आया। कार्यकारिणी परिषद ने भी मुखर्जी के नाम पर मुहर लगा दी थी, लेकिन राधाकृष्णन विदेश नहीं जा पाए तो श्यामा प्रसाद को कार्यवाहक वीसी के लिए बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि 1942 में बीएचयू के रजत जयंती समारोह में श्याम प्रसाद जी शामिल हुए। मंच पर महामना मालवीय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग भी बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी थे मुखर्जी

बनारस के विभूतियों और क्रांतिकारियों पर शोध करने वाले नित्यानंद राय ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी बीएचयू एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी थे। रजत जयंती के बाद वह 21अक्तूबर 1951 को राष्ट्रीय जनसंघ की स्थापना के बाद भी वे काशी आए। डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। संसद में अपने भाषण में डॉ. मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। 

जन्म -6 जुलाई 1901, कोलकाता
मृत्यु -23 जून 1953, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed