फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shweta became the president of Innerwheel Mitram, Priyanka became the secretary

Varanasi News: इनरव्हील मित्रम की अध्यक्ष बनीं श्वेता, सचिव प्रियंका

Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shweta became the president of Innerwheel Mitram, Priyanka became the secretary
इनरव्हील क्लब वाराणसी मित्रम के नए पदाधिकारियों ने मंगलवार को पदभार संभाला। फातमान रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्लब की डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रिया नारायण और क्लब की संस्थापिका अंजलि अग्रवाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद की शपथ श्वेता मिश्रा ने ली। वहीं, प्रियंका दुबे ने सचिव, डॉ. ममता तिवारी ने कोषाध्यक्ष, पारुल पांडेय ने आईएसओ और उमा केशरी ने एडिटर पद की शपथ ली। सभी ने नए सत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान 15 कन्याओं को पौधे दिए गए। मड़ौली स्थित एक स्कूल के 50 बच्चों को स्टेशनरी और रोटी बैंक को खाद्य सामग्री दी गई। संचालन पल्लवी केशरी और धन्यवाद ज्ञापन श्वेता ने किया। इस मौके पर सतरूपा केशरी, निशा असवाल, श्वेता कोला, सरोज राय, ममता पांड्या, मीना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed