फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shrikant sharma says that varanasi should become no triping zone

बनारस बने नो ट्रिपिंग जोन, 48 घंटे में बदलें जले ट्रांसफार्मरः श्रीकांत शर्मा

Tue, 06 Mar 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Mar 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
shrikant sharma says that varanasi should  become no triping zone
कमिश्नरी में विधायकों और अधिकारियों संग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को वाराणसी में 21 जिलों के बिजली विभाग के  अधिकारियों और विधायकों संग बैठक की। बैठक में बनारस को नो ट्रिपिंग जोन का नया लक्ष्य दिया है। स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार में कई मंत्री पूर्वांचल के हैं।
विज्ञापन


ऐसे में हमारी सरकार से यहां की जनता की उम्मीदें भी अधिक हैं। विभागीय अफसरों को एक टीम की तरह काम करने के लिए प्रेरित किया। वाराणसी के आयुक्त सभागार में हुई बैठक मेंऊर्जा मंत्री ने विभागीय अफसरों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कोई ट्रांसफार्मर जले तो 48 घंटे के अंदर हर हाल में बदल दें।
विज्ञापन


यह भी सुनिश्चित करें कि वह लंबे समय तक चले। एक-दो दिन में ही फिर से जल न जाए। यदि उस ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड है तो संबंधित गांव या क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों को वैध करते हुए उस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए बिजली विभाग के अफसरों को दिल से काम करना होगा।

चेताया कि यदि विकास योजनाओं के साथ ही नगरीय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो सिर्फ  जेई व ठेकेदार ही जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि एसडीओ, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता के अलावा मुख्य अभियंता व एमडी भी जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई की जद में आएंगे। कहा कि शिकायतों के लिए जनता की पहल का इंतजार नहीं करना चाहिए।

अफसर हो या कर्मचारी किसी को भी कहीं कोई कमी नजर आती है तो उसे संबंधित को जानकारी दे दें ताकि समस्या का समाधान हो सके। साथ ही  हर महीने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने को कहा।

परीक्षा के दौरान बिजली कटौती न करने को कहा। अधिकारियों को फोन उठाने की हिदायत दी। बैठक में प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी रहे।

जेनरेटर पर हुई ऊर्जा मंत्री की बैठक

shrikant sharma says that varanasi should  become no triping zone
कमिश्नरी में विधायकों और अधिकारियों संग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की बैठक - फोटो : twitter
बैठक के दौरान बिजली नहीं थी उस दौरान जेनरेटर चल रहा था। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि शहर में कोई विकास कार्य चल रहा है। इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके पूर्व की सरकारों में ऊर्जा विभाग आईसीयू में था। हमने उसे बाहर निकाला है।

सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के बाद विपक्ष में घबराहट देखने को मिल रही है। सपा बसपा का गठबंधन बेर और केले का मिलन है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के लिए में दोनों का गठबंधन बेमेल है।

विपक्ष कहता है कि एक साल मेें योगी सरकार ने कुछ काम नहीं दिया है। फिर गठबंधन क्यों किया है। भाजपा के रथ को जनता पीछे से धक्का दे रही है। जिसकी वजह से हमें कोई भी रोक नहीं सकता है।

श्रीश्री रविशंकर के अयोध्या मंदिर के बयान पर मंत्री ने कहा कि भगवान राम के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। भारतवासी चाहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बने। मामला कोर्ट में है। लोगों की भावना जुड़ी है।

करें 1912 पर शिकायत, मिलेगी राहत
ऊर्जा मंत्री ने जनता से अपील किया कि बिजली संबंधित कोई समस्या हो तो टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत करें ताकि उसका निस्तारण हो सके। उन्होंने टोल फ्री नंबर के आपरेटर को हिदायत दी कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत यदि मिलती है तो वह सुनिश्चित करें कि 48 घंटे के अंदर उसे बदला गया या नहीं। इसके लिए शिकायतकर्ता से बात करें और उससे फीडबैक लें। ध्यान रखें कि ट्रांसफार्मर बदल जाने के बाद ही पूरा ब्योरा रिपोर्ट में दर्ज कर उस शिकायत की फाइल बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed