फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Janmabhoomi: Allegations of scam in the purchase of land for the temple, Congress leader and Subhaspa president demanded investigation

श्रीराम जन्म भूमि: मंदिर के लिए जमीन खरीद में घोटाले का आरोप, कांग्रेस नेता और सुभासपा अध्यक्ष ने की जांच की मांग

Mon, 14 Jun 2021 07:46 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी / बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी / बलिया Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में हुए कथित घोटाले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने भी इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। 
 

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi: Allegations of scam in the purchase of land for the temple, Congress leader and Subhaspa president demanded investigation
अजय राय, ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में घोटाले के आरोप लगे हैं। बलिया में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय ने जांच की मांग की है। भाजपा सरकार में सहयोगी रहे सुभासपा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में हुए कथित घोटाले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने पिछले दिनों उन्हें फोन कर बातचीत की कोशिश की थी। मैंने ही बात नहीं की।

विज्ञापन


भाजपा और संघ पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री राजभर ने सोमवार को बलिया के रसड़ा में पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान भाजपा और संघ को निशाने पर रखा। कहा कि मंदिर आम लोगों के लिए आस्था का केंद्र हो सकता है, लेकिन भाजपा और आरएसएस के लिए व्यापार का जरिया है। आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक जमीन बीते 18 मार्च को दो करोड़ रुपये में खरीदी गई। इसके बाद वही जमीन 18 मार्च को ही पांच मिनट बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने 18.50 करोड़ में खरीदी। उन्होंने जमीन खरीदने में 16 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि निर्मोही अखाड़ा इसके पहले विश्व हिंदू परिषद पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा चुकी है।

विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जमीन घोटाले से करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ है। घोटाले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच होनी चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं। दोनों बताएं कि घोटाले के मामले में राम मंदिर निर्माण संस्था के ट्रस्टी पर मुकदमा कब दर्ज होगा। घोटाले में संलिप्त लोग कब गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही गहमागहमी के मध्य पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने उन्हें फोन किया था, लेकिन मैंने बातचीत करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

अयोध्या में जमीन विवाद जन आस्था के साथ है घोटाला: अजय राय

वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि अयोध्या में जमीन खरीद में गड़बड़ी जन आस्था के साथ घोटाला है। दो करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में खरीदना बड़े घोटाले की ओर संकेत करता है। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से भी खरीदे गए भवन और जमीन के लिए अदा की गई कीमतों में एकरूपता नहीं है। इसमें कुछ लोगों को विशेष लाभ पहुंचाने की आशंका व चर्चा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर के लिए जमीन क्रय में घोटाले की बात सामने आने पर आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ न्यास की ओर से खरीदे गए भवनों और भूक्षेत्र के लिए अदा की गई कीमतों के लिए सरकार श्वेतपत्र जारी करे। जनमत के बीच उठी आशंकाओं का पारदर्शी निदान सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी अयोध्या में बैनामों के दस्तावेजों के आधार पर जो आरोप उठे हैं, उसमें लीपा-पोती नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed