फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Circuit will be connected Azamgarh Chitrakoot and Varanasi airports

UP News: श्रीराम सर्किट से जुड़ेगा आजमगढ़, चित्रकूट और वाराणसी एयरपोर्ट; अगले महीने शुरू होगी पहली उड़ान

Sat, 13 Jan 2024 12:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Jan 2024 12:48 PM IST
सार

अगले महीने से आजमगढ़ और चित्रकूट के बीच पहली विमान सेवा शुरू होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई सेवा बेहतर बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Shri Ram Circuit will be connected Azamgarh Chitrakoot and Varanasi airports
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ और चित्रकूट एयरपोर्ट को डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद पहली उड़ान अगले माह से शुरू होगी। इससे दोनों जिलों के बीच सीधा जुड़ाव होगा। पहली उड़ान सेवा के साथ ही दोनों जिले हवाई मार्ग के जरिये श्रीराम सर्किट जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। इसे देखते हुए ही हवाई सेवा बेहतर बनाई जा रही है। वाराणसी, चित्रकूट, अयोध्या और आजमगढ़ एयरपोर्ट को एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में बाबतपुर एयरपोर्ट की ऑपरेशन और तकनीकी टीम ने आजमगढ़ के मंदुरई एयरपोर्ट का दौरा किया। यह टीम पहली उड़ान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पहली उड़ान सेवा चित्रकूट की शुरू होगी। 
विज्ञापन


लाइसेंस मिला, अब सर्वे कराया जा रहा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय महानिदेशक (डीजीसीए) ने 15 दिसंबर को आजमगढ़ एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर चुका है। वहीं, चित्रकूट एयरपोर्ट को तीन दिन पूर्व नौ जनवरी को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया गया। डीजीसीए की अनुमति के बाद विमानन कंपनियों की ओर से दोनों एयरपोर्ट के बीच सर्वे भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य गोकुल शर्मा ने बताया कि चित्रकूट, आजमगढ़ और वाराणसी के बीच विमान सेवा शुरू होने से तीर्थ यात्रियों को कई विकल्प मिलेंगे। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप राय ने बताया कि हवाई मार्ग से श्रीराम सर्किट जुड़ रहा है।


क्या कहते हैं अधिकारी
चित्रकूट एयरपोर्ट को भी डीजीसीए से लाइसेंस मिल चुका है। दिन में ही विमान सेवाएं संचालित होंगी। आजमगढ़ एयरपोर्ट को भी लाइसेंस प्राप्त है। विमान सेवा परिचालन की तिथि जल्द घोषित होगी।
-पुनीत गुप्ता, निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed