फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Krishna Janmashtami union of Hari and Hara is witnessed in Kashi

जन्माष्टमी विशेष: बृज में राग, भोग, शृंगार से रिझाते हैं कान्हा को पर काशी में दिखता है हरि और हर का स्वरूप

Fri, 04 Sep 2026 04:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 04 Sep 2026 04:20 PM IST
सार

भागवत गीता के मर्मज्ञ व वैष्णव परंपरा के षष्ठपीठ गोपाल मंदिर के सेवक अशोक बल्लभदास ने बताया कि काशी के कण-कण में भगवान शंकर विराजमान हैं तो मथुरा के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण हैं।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami union of Hari and Hara is witnessed in Kashi
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को है। कान्हा के उत्सव में देवाधिदेव श्रीकाशी विश्वनाथ स्वयं 33 कोटि देवी-देवताओं संग शामिल होते हैं और प्रभु के जन्मोत्सव का उत्सव मनाते हैं। कान्हा बृजधाम में राग, भोग और शृंगार से रिझाते हैं, मगर काशी में हर और हरि का स्वरूप दिखता है। भक्त अपनी प्रिय चीजें राग-भोग के साथ अर्पित करते हैं। शैव और वैष्णव दोनों आराधना में लीन होते हैं।

विज्ञापन


प्रभु श्रीकृष्ण की प्राकट्यस्थली मथुरा और भगवान शिव की नगरी काशी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखेगा। भागवत गीता के मर्मज्ञ व वैष्णव परंपरा के षष्ठपीठ गोपाल मंदिर के सेवक अशोक बल्लभदास ने बताया कि काशी के कण-कण में भगवान शंकर विराजमान हैं तो मथुरा के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण हैं। 
विज्ञापन


वहां केवल राधा-कृष्ण का महिमागान होता है, लेकिन काशी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान शिव अपने गणों के साथ शामिल होकर हर्ष मनाते हैं। वहां कान्हा के स्वरूप में सेवा होती है, जबकि काशी में मूर्ति और स्वरूप दोनों रूपों में सेवा होती है। यहां हर और हरि दोनों रूपों में भक्त आराधना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के रूप में विराजे स्वरूपों की सेवा होती है। यहां कान्हा के जन्म के पहले छठी मनाई जाती है और जन्म के छह दिन बाद भी मनाई जाती है, जबकि मथुरा में प्रभु के जन्म के छठवें दिन छठी मनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed