फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath Dham will be plastic free from August 11 in varanasi

Kashi Vishwanath Temple: 11 अगस्त से प्लास्टिक मुक्त होगा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, भक्तों से भी की जाएगी ये अपील

Thu, 31 Jul 2025 10:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 31 Jul 2025 10:14 AM IST
सार

Varanasi Latest News: अब बाबा विश्वनाथ दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि वे प्लास्टिक की टोकरी या प्लास्टिक का लोटा लेकर मंदिर में प्रवेश न करें। 

विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Dham will be plastic free from August 11 in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम 11 अगस्त से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। खासकर प्लास्टिक की टोकरी और प्लास्टिक लोटा पर रोक लगाई जाएगी। भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वह मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी समेत कुछ लेकर न आएं। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने कहा कि जूट और लकड़ी की बनी टोकरी का इस्तेमाल करें। मंदिर परिसर में भक्त प्लास्टिक की बोतल में जल लेकर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पॉलीथिन में प्रसाद, फूल लेकर पहुंचते हैं और यह सबकुछ वह परिसर में ही छोड़ आते हैं। यह सफाई में दिक्कत पैदा करता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गंजारी स्टेडियम: आकार लेने लगा PM Modi का ड्रीम प्रोजेक्ट, 70 फीसदी काम पूरा हुआ; 450 करोड़ रुपये है लागत
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार प्लास्टिक अंडरग्राउंड नाली में चली जाती है। इससे कई बार नालियां चोक हो जाती हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पहले भी कई बार यह फैसला कुछ समय के लिए लिया जा चुका है, लेकिन इस बार इसे हमेशा के लिए प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed