फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath Dham Triveni of music flow with faith Vedic rituals renowned artists will gather

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम: आज से आस्था के साथ बहेगी संगीत की त्रिवेणी, वैदिक अनुष्ठान शुरू; जुटेंगे नामचीन कलाकार

Sat, 13 Dec 2025 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 06:06 AM IST
सार

Kashi Vishwanath Temple Varanasi: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 50 महिला संगठनों की 500 से अधिक महिलाएं बाबा का जयघोष करते हुए चलेंगी। वहीं, काशी के विकास का मॉडल भी दिखेगा। 

विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Dham Triveni of music flow with faith Vedic rituals renowned artists will gather
श्री काशी विश्वनाथ धाम का मुख्य परिसर द्वार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को नव्य, दिव्य और भव्य स्वरूप में आकार लिए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की चौथे वर्षगांठ शनिवार को मनाई जाएगी। शुक्रवार से ही धाम स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर में दिव्य वैदिक अनुष्ठानों की शृंखला शुरू हो गई। अनुष्ठान के साथ धाम से संगीत की सुरसरि प्रभावित होगी। धाम को आकर्षण ढंग से सजाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पंचमुखी गणेश मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों ने चिरंजीवी पूजन, नवग्रह आराधना, महामृत्युंजय हवन, गणेश सहस्रनाम पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, रामरक्षास्तोत्र तथा हनुमान चालीसा के शत पाठ किया। शिव पंचाक्षरी का जप किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण ने बताया कि शनिवार को शंकराचार्य चौक पर वैदिक यज्ञ होगा। मंदिर परिसर में चतुर्वेद पारायण होगा। 
विज्ञापन


वैदिक परंपरा के विद्वान आचार्य वैदिक स्वरूप में वेद-मंत्रों का पारायण करेंगे। अगले दिन भी पूजन-अर्चन होगा। दोनों दिन सांस्कृतिक संध्या शिवार्चनम मंच पर आयोजित होगी। संगीत संध्या में ख्यातिलब्ध कलाकारों के गायन, वादन व नृत्य की आभा संग आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक कला का संगम दिखेगा। वैदिक अनुष्ठान में विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ के साथ आचार्य जितेंद्र द्विवेदी, देवआनंद मणि, तरुण पांडेय, गिरिधर शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी सहित सात बटुक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मठों व आश्रमों में भी होगी पूजा
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की चौथी वर्षगांठ पर काशी के मठों और आश्रमों में भी पूजन-अर्चन और जलाभिषेक होगा। अनुष्ठान के साथ साधु-संतों का भोज होगा। संतों के साथ बटुक शामिल होंगे। वहीं, संस्थाएं बाबा के पूजन के साथ भंडारा करेंगी।

संगीत संध्या में इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के शंकराचार्य चौक पर शिवार्चन मंच पर शनिवार को शाम चार बजे से संगीत संध्या का आयोजन होगा। राजेश कुमार गौतम (बांसुरी वादन), शनी मिश्र (भजन), अंशुमान महाराज (सरोद वादन), अंशिका सिंह (भजन) की प्रस्तुति होगी। रविवार को शाम चार बजे से वैंकट अन्नामचार्या सेवा ट्रस्ट आन्ध्र प्रदेश (भरतनाट्यम), दिव्या दुबे (भजन), सुश्री दिव्या श्रीवास्तव (नृत्य), विदुषी वर्मा (भजन), डॉ. अर्चना अदित्य म्हस्कर की प्रस्तुति होगी।

शोभायात्रा में दिखेगा सेना का शौर्य, महिला वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर धाम के चौथे लोकार्पण उत्सव बाबा के प्रति श्रद्धा, भक्ति और नारी शक्ति को समर्पित झांकियां सजाई जाएंगी। शोभायात्रा में महिला विश्वकप की टीम, भारतीय सेना की जांबाज सुफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य प्रदर्शन की झांकी होगी।

शिव बरात समिति के महामंत्री दिलीप सिंह ने बताया कि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और वीडीए बोर्ड के सदस्य अंबरीष सिंह भोला मैदागिन चौराहे पर पूर्वाह्न 11:30 बजे शुभारंभ करेंगे। शोभायात्रा में वृंदावन की राधाकृष्ण की झांकी, 12 तरह के वाद्ययंत्रों के साथ बाबा के गण, किन्नर और लाग विमान शामिल होंगे। माता वैष्णो देवी की अखंड ज्योति आकर्षण का केंद्र होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed