फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath Dham equipped with state-of-the-art fire safety equipment

अग्नि सुरक्षा के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हुआ श्री काशी विश्वनाथ धाम

Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Dham equipped with state-of-the-art fire safety equipment
काशी विश्वनाथ धाम अत्याधुनिक फायर फाइटर उपकरणों से लैस किया गया है। आग लगने पर स्वचालित उपकरण खुद ही आग को नियंत्रित कर लेंगे। परिसर के किसी भी भवन में आग लगते ही उस पर कुछ ही देर में काबू पाया जा सकता है। दर्शनार्थियों की संख्या देख सुरक्षा के लिहाज से धाम को पूरी तरह अग्नि सुरक्षा के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में मंदिर समेत सभी नव निर्मित भवनों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने अत्याधुनिक उपकरण लगाए हैं। आग लगने पर तत्काल अत्याधुनिक तकनीक के फायर फाइटर उपकरण खुद ही आग को नियंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख 45 हजार लीटर का वाटर टैंक मंदिर परिसर में है। अत्याधुनिक पंप लगे हैं। जॉकी पंप ऑटो मोड में रहता है। आग की भनक लगते ही यह चालू हो जाता है। जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिकल पंप भी खुद ही स्टार्ट हो जाता है जो अधिक प्रेशर से पानी देता है। किसी कारण से दोनों नहीं चल पाते हैं तो तीसरा डीजल पंप खुद चालू हो जाता है। पूरे परिसर में 96 फायर हाइड्रेंट लगे हैं। इसमें एक्सटर्नल 41 और इंटरनल 55 फायर हाइड्रेंट और 494 स्मोक डिटेक्टर, 46 हीट डिटेक्टर लगे हैं। इसके अलावा अलग तरह के करीब 224 फायर एक्सटिंग्विशर भी परिसर में लगे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि 162 सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम में निगरानी होती है। अग्निशमन कर्मचारी फायर पैनल पर भी नजर रखते हैं। ताकि आग लगने वाली सही जगह की पहचान हो सके और इसे तुरंत नियंत्रण किया जा सके। इसके अलावा विभाग के पास पोर्टेबल पंप है जिससे गंगा से सीधे पानी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होंगी व्यावसायिक गतिविधियां
श्री काशी विश्वनाथ धाम विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण के बाद कुल लगभग 50 हजार 280 वर्ग मीटर में फैल गया है। धाम में शिव भक्तों की तादात बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में नव निर्मित भवनों में व्यवसायिक गतिविधियां भी शुरू होंगी। साथ ही मुमुक्षु भवन, गेस्ट हाउस, म्यूजियम, लाइब्रेरी, जलपान गृह आदि का संचालन शुरू होगा। ऐसे में अग्नि सुरक्षा के सभी उपाय कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed