{"_id":"66053b4e33b4715aac03be44","slug":"shri-kashi-vishwanath-dham-devotees-faint-due-to-strong-sunlight-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में तेज धूप से तीन श्रद्धालु बेहोश, भीड़ के चलते कतार में खड़े थे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में तेज धूप से तीन श्रद्धालु बेहोश, भीड़ के चलते कतार में खड़े थे भक्त
Thu, 28 Mar 2024 03:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:11 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कतारबद्ध भक्तों में लोगों की तबीयत भी खराब हो रहा है। बुधवार को कतार में खड़ी महिला श्रद्धालु के जमीन पर गिरते ही दूसरे श्रद्धालुओं में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे तीन श्रद्धालु भीड़ व तेज धूप के कारण बेहोश हो गए। तीनों श्रद्धालुओं को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए धाम क्षेत्र में कतारबद्ध थे। भीड़ का दबाव ज्यादा होने के कारण श्रद्धालुओं को लंबे समय तक धूप में इंतजार करना पड़ा। महाराष्ट्र के नासिक जिले की शैला पोपोदत्तु जादव अपने पति पोपोदत्तु जादव के साथ दर्शन के लिए लाइन में लगी थीं। इस बीच वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं।
विज्ञापन
महिला श्रद्धालु के जमीन पर गिरते ही दूसरे श्रद्धालुओं में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कबीरचौरा में महिला का इलाज चल रहा है। इसी तरह आंध्रप्रदेश से आए दो श्रद्धालु भी भीड़ के चलते बेहोश हो गए। परिजनों ने उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबंधन और धूप से बचने के उपाय किए जा रहे हैं।