फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri kashi teerth purohit mahasabha national confrence in gaya vishnupad temple on 12 april teerth purohit of kashi Kurukshetra Haridwar and Mathura left today

विष्णुपद मंदिर में महाधिवेशन: बाबा विश्वनाथ को नमन कर काशी, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार और मथुरा के तीर्थ पुरोहित गया रवाना

Mon, 11 Apr 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

बिहार के गया स्थित विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में 12-13 अप्रैल को श्री काशी तीर्थ पुरोहित महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजित है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशी, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार और मथुरा के तीर्थ पुरोहितों का जत्था सोमवार को रवाना हुआ। 

विज्ञापन
Shri kashi teerth purohit mahasabha  national confrence in gaya vishnupad temple on 12 april teerth purohit of kashi Kurukshetra Haridwar and Mathura left today
काशी, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार और मथुरा के तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ को नमन कर सोमवार को काशी, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार और मथुरा के तीर्थ पुरोहितों का जत्था मोक्ष घाम गया तीर्थ के लिए रवाना हुआ। सभी 12 और 13 अप्रैल को गया स्थित विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्री काशी तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जत्थे में काशी समेत कुरुक्षेत्र, हरिद्वार व मथुरा के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा तीर्थ पुरोहित शामिल हैं। काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पं. मनीष नंदन मिश्र और कार्यवाहक अध्यक्ष पं. कन्हैया त्रिपाठी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का दल गया के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों का यह दल रविवार को काशी आगमन हुआ था। काशी के प्रधान तीर्थ पुरोहित व प्रमुख समाजसेवी पं. कन्हैया त्रिपाठी व पं मनीष नंदन मिश्र ने सभी की अगवानी और अभिनंदन किया।  सभी तीर्थ पुरोहितों ने रात्रि विश्राम त्रिपाठी आवास पर किया।  कुरुक्षेत्र से आए तीर्थ पुरोहितों का नेतृत्व तीर्थ पुरोहित पं. श्रीप्रकाश मिश्र ने किया। वहीं हरिद्वार से आए पुरोहितों का नेतृत्व पं. श्रीकांत वशिष्ठ ने जबकि मथुरा से आए दल का नेतृत्व पं संजीव चतुर्वेदी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाधिवेशन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो सकते हैं शामिल

Shri kashi teerth purohit mahasabha  national confrence in gaya vishnupad temple on 12 april teerth purohit of kashi Kurukshetra Haridwar and Mathura left today
काशी, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार और मथुरा के तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

12 और 13 अप्रैल को गया तीर्थ स्थित विष्णुपद मंदिर प्रांगण में आयोजित महाधिवेशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार सरकार के राज्य इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह भी उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पाठक चतुर्वेदी के साथ ही समूचे भारतवर्ष के विभिन्न तीर्थ पुरोहितों का समागम होगा। महाधिवेशन में तीर्थ पुरोहितों और तीर्थों के विकास पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed