फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shree Krishna Janmashtami 2021 Amar Ujala Organizing Radha Krishna dress Competition chance to win prize and selected photos print

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: सजाएं अपने-अपने राधा-कृष्ण, अमर उजाला की ओर से जीतें पुरस्कार, चुनिंदा तस्वीरों का किया जाएगा प्रकाशन

Sat, 28 Aug 2021 12:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Aug 2021 12:01 PM IST
सार

कान्हा का मनमोहक स्वरूप और राधा की मनमोहिनी छवि हर किसी को बरबस ही लुभाती है। इसी को ध्यान में रखकर कृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से शहर के बालगोपाल और राधा रानी की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन
Shree Krishna Janmashtami 2021 Amar Ujala Organizing Radha Krishna dress Competition chance to win prize and selected photos print
राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपने नन्हे-मुन्नों को राधा या कृष्ण की वेशभूषा में सजाएं और उनकी तस्वीरें हमें भेज दें। चयनित तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कान्हा का मनमोहक स्वरूप और राधा की मनमोहिनी छवि हर किसी को बरबस ही लुभाती है। इसी को ध्यान में रखकर कृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से शहर के बालगोपाल और राधा रानी की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आप अपने बच्चों को कान्हा-राधा की वेशभूषा (स्वरूप) में सजाएं। आप राधा और कृष्ण की एक साथ या फिर राधा-कृष्ण की अलग-अलग तस्वीर भी खींचकर भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। 
विज्ञापन


बच्चों की फोटो खींचकर नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम सहित सारी जानकारी नीचे दिए मेल या व्हाट्सएप पर भेजें। अमर उजाला चुनिंदा तस्वीरों को जन्माष्टमी पर प्रकाशित भी करेगा। वहीं निर्णायक मंडल द्वारा चयनित तस्वीरों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बच्चों की तस्वीरें ई मेल vns-cityreporter@vns.amarujala.com और व्हाट्सएप नंबर 7617566161 पर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव की नगरी में कान्हा के जन्मोत्सव का छाएगा उल्लास

शिव नगरी में नटवर नागर के जन्मोत्सव का उल्लास घर घर छाएगा। काशी के मंदिरों और संस्थाओं की ओर से जन्मोत्सव पर विविध आयोजन कराए जाएंगे। हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन सोसायटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन 29 अगस्त से आरंभ हो जाएंगे। सोसायटी की ओर से जन्मोत्सव को तीन दिवसीय महा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 

सोसायटी की मीडिया प्रभारी गुरु प्रसाद प्रभु ने बताया कि 29 अगस्त से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार तीन दिवसीय आयोजन शुरू होंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन के सभागार में किया जाएगा। सोसायटी की गोविंद नगर राधा मार्केट कार्यालय में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

इस बार आयोजन में शोभायात्रा और सामूहिक भंडारे को स्थगित कर दिया गया है। 29 अगस्त की शाम को महामंत्र व हरि नाम से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दूसरे दिन 30 अगस्त को तुलसी पूजा गायन, हरि नाम संकीर्तन, गौर आरती, श्री नृसिंह वंदना, भजन महामंत्र, श्रीश्री राधा माधव के बाद महाभिषेक कार्यक्रम और महाआरती होगी।

 

श्री गोपाल मंदिर में दो दिवसीय आयोजन

षष्ठपीठ श्री गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव 30 से 31 अगस्त को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया जाएगा। उत्सव श्याम मनोहर महाराज प्रियेंदु बाबा महाराज के नेतृत्व में मनाया जाएगा। 30 अगस्त को पंचामृत, तिलक, उत्थापन के पश्चात प्रभु के जन्म दर्शन होंगे। मंगलवार को नंद महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभु मुकुंदराय व प्रभु गोपाल लाल के भी दर्शन होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के साथ सभी आयोजन संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed