फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shramjeevi express stopped at shivpur railway station in varanasi due to bomb call

बम की सूचना मिलने पर रोकी गई श्रमजीवी एक्सप्रेस,चला सघन जांच अभियान

Tue, 24 Jul 2018 08:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 Jul 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Shramjeevi express stopped at shivpur railway station in varanasi due to bomb call
ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी की टीम व अन्य - फोटो : self
 नई दिल्ली से राजगीर जा रही 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार की भोर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वाराणसी स्टेशन से आगे  शिवपुर में ट्रेन रुकवाई गई। आरपीएफ  और जीआरपी की संयुक्त टीम की सघन जांच में ट्रेन से बम जैसी कोई भी वस्तु नहीं मिली। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ट्रेन लगभग 6:15 बजे आगे रवाना हुई।
विज्ञापन


सुबह लगभग पौने चार बजे कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर के फोन पर एक अनजान कॉल आई। उसमें बताया गया कि ‘श्रमजीवी का यात्री बोल रहा हूं’। तभी फोन कट गया। नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया पर वह स्विच ऑफ बता रहा था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही सुबह चार बजे के लगभग कैंट रेलवे स्टेशन के एडीआरएम वाराणसी उत्तर रेलवे रवि प्रकाश चतुर्वेदी को मंडल मुख्यालय से ट्रेन में बम होने की सूचना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को बम होने की सूचना दी व इसके लिए त्वरित जांच अभियान चलाने के लिए कहा। तत्काल जीआरपी व आरपीएफ शिवपुर स्टेशन पहुंच गई। इधर, 4:30 बजे ट्रेन को शिवपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। जीआरपी और आरपीएफ  ने प्रत्येक बोगी में सघन तलाशी अभियान चलाया। 

घंटे भर दहशत में रहे यात्री

Shramjeevi express stopped at shivpur railway station in varanasi due to bomb call
एसी, स्लीपर, जनरल बोगियों में यात्रियों के बैग से लेकर सीट, टॉयलेट आदि की जांच की गई। मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वायड भी जांच में शामिल रहे। शिवपुर स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के रुकने के बाद जीआरपी और आरपीएफ  के जवानों की ओर से तलाशी लिए जाने के दौरान  यात्री सकते में दिखे।

बिहार का था मोबाइल नंबर
जिस मोबाइल नंबर से बम मिलने की सूचना दी गई थी वह बिहार का नंबर है। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि 10 मिनट के बाद मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। जांच की जा रही है कि किसने अफवाह फैलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed