सूरत से प्रवासियों को लेकर मिर्जापुर आने वाली ट्रेन हुई स्थगित, जानें कब आयेगी
सूरत से लेकर प्रवासियों को लेकर गुरुवार की शाम को मिर्जापुर स्टशेन पर आने वाली स्पेशल ट्रेन स्थगित कर दी गई। ट्रेन अब शुक्रवार सुबह पांच बजे आएगी, जिसकी तैयारी स्टेशन पर की जा रही है। इसके लिए गोला आदि बनाए जाने के साथ जांच के लिए काउंटर और बसों को खड़ा करने की तैयारी की जा रही है। विभिन्न जिलों से आने वाले श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 80 बसों का इंतजाम किया गया था। इसमें 35 बसें बाहर से मंगाई गई थीं।
सूरत से 1200 प्रवासियों को लेकर एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की शाम को मिर्जापुर स्टेशन पर आने वाली थी। प्रवासियों की जांच कर उन्हें सकुशल घर पर पहुंचाने के लिए डीएम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण कर प्रवासियों को बसों में बैठाने और जांच के लिए अधिकारियों से बात कर निर्देश दिया था।
डीएम के मुताबिक तीन ट्रेन मिर्जापुर आनी थीं। जो 15 अप्रैल को आएंगी। इसके लिए सुबह से ही स्टेशन पर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, पर 14 की शाम को आने वाली ट्रेन स्थगित कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार और आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि गुरुवार की शाम को आने वाली ट्रेन स्थगित कर दी गई है। अब कल यानी शुक्रवार को दो ट्रेन आएंगी। इसमें एक सुबह और दूसरी शाम को आएगी।