{"_id":"5dcd98f28ebc3e54d504f1fa","slug":"shot-dead-a-shopkeeper-varanasi-news-vns494373489","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीमार कर दुकानदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीमार कर दुकानदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक सैलून संचालक की देर शाम साढ़े आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई हत्या के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया है।
करीमुद्दीनपुर बाजार निवासी संजय प्रजापति उर्फ बेचु (32) की बाजार में ही सैलून की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार की भी देर शाम तक वह सैलून में मौजूद था। इसी दौरान करीब सवा आठ बजे अज्ञात बदमाश वहाँ पहुंचे और उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसके मौत की पुष्टि की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी हत्या के मामले में छानबीन शुरू है।