फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Short circuit electric panel in varanasi district hospital darkness OPD

Varanasi News: जिला अस्पताल में इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट, OPD में अंधेरा; फायर ऑडिट में मिली थी कमियां

Sat, 08 Jun 2024 11:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:42 PM IST
सार

Varanasi News: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में हाल ही में हुए फायर ऑडिट में कमियां भी मिली थी। इसके लिए रोगी कल्याण समिति और अन्य मद से कमियों को दूर करवाने की बात कही गई। अगर समय से कमियां दूर हो गई होती तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती। 

विज्ञापन
Short circuit electric panel in varanasi district hospital darkness OPD
इलेक्ट्रिक पैनल के पास मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में शुक्रवार को ब्लड बैंक के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। इसके बाद दूसरे दिन एआरटी सेंटर के नीचे भूतल ओपीडी हाॅल के इलेक्ट्रिक पैनल में भी शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस वजह से आसपास की तीन ओपीडी में अंधेरा छा गया। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने मरीजों को अंधेरे में ही देखा। करीब आधे घंटे बाद जब पैनल की मरम्मत हुई तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। कुछ दिन पहले ही फायर ऑडिट में कमियां मिली थी, जिसको दूर नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन की तरह मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े थे। दोपहर करीब 12 बजे भूतल पर इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट लग गई। पैनल से जिन जगहों पर विद्युत आपूर्ति होती है, वहां की बिजली कटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी मरम्मत में जुट गए। इस कारण करीब आधे घंटे तक ओपीडी में अंधेरा छाया रहा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमप्रकाश का कहना है कि पैनल में शार्ट सर्किट होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। बस आधे घंटे तक कुछ ओपीडी में आपूर्ति बाधित रही, बाद में बहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed