{"_id":"575f15ae4f1c1b1b1e11bbf6","slug":"shops-were-attired-streets-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर फिर सज गईं दूकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर फिर सज गईं दूकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर फिर से हुआ अतिक्रमण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के डीएम विजय किरन आनंद के अभियान को नगर निगम और पुलिस की सुस्ती से पलीता लग सकता है। डीएम की सख्ती पर नगर निगम और प्रशासन की टीम ने सोमवार से शनिवार तक अभियान चलाकर सड़कों और नाले-नालियों से सैकड़ों अतिक्रमण ढहाए थे। अब उन स्थानों पर निगरानी न होने से फिर से हालात पहले जैसे हो गए हैं। सड़क तक दूकानें लग गईं और नाले-नालियों पर कब्जा हो गया है। इतना ही नहीं, टाउनहाल गेट के पास तोड़े गए होटल का मलबा भी अब तक नहीं हटाया जा सका है।
मैदागिन से विशेश्वरगंज, बुलानाला हो या गोदौलिया से लक्सा गिरजाघर और गुरुबाग। हर जगह फिर दूकानें काबिज हो गईं। मैदागिन में मलबा न हटाने के बारे में एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने कहा कि इस बारे में नगर निगम से जवाब तलब किया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरुणा पार के जोनल अधिकारी महातम यादव की अगुवाई में सोमवार को पुराना पुल के समीप पुलकोहना में सड़क किनारे कब्जा करने वालों को हटाया गया। नाले-नाली पर बने निर्माण ध्वस्त किए गए। अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को फिर से नगर निगम और प्रशासनिक टीम सड़क पर उतरेगी। भेलूपुर, दशाश्वमेध जोन में अभियान चलाया जाएगा।