{"_id":"6151f88326dda5139e07f933","slug":"shopkeeper-commits-suicide-hanged-himself-due-to-financial-scarcity-in-shop-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने की आत्महत्या, दुकान के अंदर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने की आत्महत्या, दुकान के अंदर लगाई फांसी
Mon, 27 Sep 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बजरडीहा स्थित तेलियाना मोहल्ले में आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार श्यामसुंदर केशरी(43) ने सोमवार की सुबह दुकान के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
श्यामसुंदर का दो मंजिला घर है। भूतल पर जनरल स्टोर्स की दुकान चलाने वाले श्यामसुंदर सुबह दुकान के अंदर रस्सी से पंखे से लटके हुए थे। बाहर से दुकान बंद होने और अंदर से पत्नी की आवाज पर श्याम सुंदर ने कोई जवाब नहीं दिया तो पत्नी नीचे आई। दुकान के अंदर फंदे पर श्यामसुंदर को लटका देख चीखने चिल्लाने लगी। आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि लॉकडाउन के समय से ही दुकान बंद रहने से पूंजी खत्म हो गई थी। काफी कर्ज श्याम सुंदर पर चढ़ गया था। श्यामसुंदर ने कुछ रुपये पैसे ब्याज पर भी लिया था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते श्याम ने यह कदम उठाया। श्यामसुंदर के दो संतान हैं। पड़ोसियों के अनुसार पांच साल पहले भाई ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन