फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shopkeeper assault with boy in ghazipur

पैसे के लेन-देन को लेकर दुकानदार ने बालक के साथ की यह शर्मनाक हरकत

Tue, 21 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper assault with boy in ghazipur
demo pic
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक दुकानदार ने पैसे के लेन-देन को लेकर एक बच्चे के साथ ऐसी हरकत की है जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। दुकानदार बच्चे से सामान के दोबारा पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन


जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सिरगिथा बाजार निवासी मोहन चौरसिया का पुत्र रामरतन (12) गुरुवार को बाजार में स्थित एक किराना कारोबारी के यहां छह सौ रुपये लेकर पान की दुकान के लिए सुर्ती, सुपाड़ी, गुटखा आदि सामान लेने गया था।
विज्ञापन


बालक द्वारा सामान मांगने पर दुकानदार ने पहले पैसे की मांग कर रख लिया। सामान देने के बाद वह बालक से दोबारा पैसे की मांग करने लगा। इस पर पुत्र ने कहा कि मैं पहले पैसा दे चुका हूं, दोबारा कैसे दूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दुकानदार ने बालक के बाएं हाथ पर कपूर रखकर जला दिया।  इस पर चिल्लाने लगा। घटना के दौरान दूकान पर खड़े अन्य लोगों ने बच्चे को जलने से बचाया, लेकिन तब तक उसका हाथ जल गया।

कुछ देर बाद दुकानदार ने जलते कपूर को हटाया, लेकिन तब तक बालक का हाथ जल गया। मौजूद लोगों द्वारा समझाने पर दुकानदार ने सामान देते हुए यह कहा कि इस घटना के बारे में किसी बताना नहीं। बालक घर पहुंचा तो सारी बात बताई।


पिता मोहन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में रविवार को तहरीर दी है। सीओ घुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि यह मामले मेरे संज्ञान नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed