{"_id":"689b2df82f2983375a05b953","slug":"shopkeeper-and-customer-got-into-an-argument-after-finding-lizard-in-samosa-in-varanasi-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे में मिली छिपकली: वाराणसी में दुकानदार और ग्राहक के बीच गालीगलौज, पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसे में मिली छिपकली: वाराणसी में दुकानदार और ग्राहक के बीच गालीगलौज, पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
Tue, 12 Aug 2025 05:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:35 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में समोसे में छिपकली मिलने की घटना को लेकर ग्राहक ने दुकानदार पिता-पुत्र के खिलाफ जंसा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
समोसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के बरनी चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर समोसे में मरी हुई छिपकली निकलने के आरोप में ग्राहक और दुकानदार के बीच सोमवार को गालीगलौज हुई। ग्राहक का आरोप रहा कि समोसा खाने से दो लोग उल्टी और दस्त के शिकार हो गए।
विज्ञापन
ग्राहक ने दुकानदार पिता-पुत्र के खिलाफ जंसा थाने में तहरीर दी है। जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बरनी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि दुकान से 20 समोसे मंगवाए थे। रिश्तेदारों ने जैसे ही समोसा खाया थोड़ी देर में उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन
समोसे को तोड़ कर देखा तो अंदर मरी हुई छिपकली निकली। समोसा लेकर जब दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार पिता-पुत्र ने गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। डायल-112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकला है।
विज्ञापन